पटना: “लागल रहा बताशा” फिल्म की अपार सफलता के बाद, दर्शकों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए स्टेज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “रंगीला चाचा” रिलीज़ कर दी है। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दूबे और कॉमेडी के शहंशाह मनोज सिंह “टाइगर” की जोड़ी को दर्शकों का एक बार फिर भरपूर प्यार मिल रहा है। मात्र 22 दिन में फिल्म को 83 लाख से ज्यादा यूज़र्स देख चुके हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा देश के 12 राज्यों में भी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, बताशा- आम्रपाली की कहानी भोजपुरी बेल्ट से बाहर निकलकर एक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच चुकी है।
पहली फिल्म से काफी अलग है पार्ट-2
STAGE पर मौजूद लागल रहा बताशा फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक सनकी किरदार की कहानी थी, जो प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक चला गया था। वहीं इस दूसरे भाग रंगीला चाचा में बताशा अपने प्यार को पाने के लिए वो कर देता है, जो कोई भी प्रेमी सोच नहीं सकता। कहानी जितनी मार्मिक है, उतना ही गहरा सामाजिक संदेश भी अपने साथ लेकर आती है।
STAGE OTT के को-फाउंडर एवं चीफ कंटेंट ऑफिसर प्रवीण सिंघल ने इस फिल्म के बारे में बताया, हमें पूरा भरोसा था कि दर्शक आम्रपाली और बताशा की जोड़ी को फिर से देखना पसंद करेंगे।महज़ 22 दिनों में 83 लाख से ज्यादा व्यूज़ और भोजपुरी बेल्ट से बाहर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मिला प्यार हमारी उम्मीदों से कहीं आगे है।”
प्यार का मतलब पाना नहीं, त्यागना भी होता है
“रंगीला चाचा” की कहानी एक ऐसे शख्स पर केंद्रित है, जो 47 साल का है और सरकारी स्कूल में टीचर है। 10 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो जाती है, ऐसे में अधूरी ज़िंदगी को पूरा करने के लिए वह एक हमसफर की तलाश में रहता है। समाज के डर से, और अपने पिता व बेटे की सेवा के कारण उसने दोबारा शादी नहीं की। महादेव का भक्त होने के कारण वह रोज़ पूजा करने मंदिर जाता है और भोलेनाथ से अपने दिल की बात कहता है। इसी नीरस ज़िंदगी में एक दिन आम्रपाली की एंट्री होती है, बताशा उसे इंप्रेस करने के लिए तमाम कोशिशें करता है, सबकुछ सही चल रहा होता है, फिर विलेन की एंट्री होती है।
फिल्म का क्लाइमैक्स रुला देगा
इस फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है, जिसे देखने के बाद आप रो देंगे। प्रेम में निश्छलता के बावजूद बताशा और आम्रपाली को कठघड़े में खड़ा कर दिया जाता है, सरकारी नौकरी से निकाल दिया जाता है, चरित्र का पोस्टमार्टम होता है, मगर एक ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसे जानकर सबका सिर झुक जाता है।
कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल
“रंगीला चाचा” में मनोज सिंह “टाइगर” ने बताशा के किरदार में एक बार फिर अपने अभिनय की गहराई साबित की है। भावुक और कॉमिक, दोनों ही रूप में उनकी एक्टिंग दर्शकों को बांधे रखती है। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दूबे ने आम्रपाली के किरदार को अपनी सहजता और संजीदगी से जीवंत बना दिया है, जो इस कहानी की आत्मा है।
सुशील सिंह ने विलेन संजय पांडे के किरदार में हमेशा की तरह अपना दमदार जलवा बरकरार रखा है और दर्शकों के मन में गुस्सा जगाने में पूरी तरह कामयाब रहे हैं। विनोद कुमार मिश्रा (लालता प्रसाद) बताशा के पिता के किरदार में इमोशन और कॉमेडी का बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं।
निर्देशन और टीम की मेहनत
फिल्म के निर्देशक आलोक सिंह ने कहानी को बड़ी बारीकी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है। उन्होंने बताया, “यह कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उम्र, समाज और अकेलेपन से जुड़े कई सवालों का आईना है। हमारी पूरी टीम की कोशिश रही कि इमोशन और कॉमेडी के बीच वह संतुलन बना रहे, जिससे दर्शक कहानी से जुड़ भी सकें और भावुक भी हो सकें। बताशा और आम्रपाली की जोड़ी को मिला यह प्यार हमारी पूरी मेहनत का नतीजा है।“
STAGE पर भोजपुरिया सुपरस्टार्स मौजूद
ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, बॉलीवुड व भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता रविकिशन, सुपरस्टार दिनेशलाल यादव, अरविंद अकेला कल्लु, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, प्रवेश लाल यादव, रितेश पांडेय, संजय पांडेय सहित भोजपुरी के लगभग सभी बड़े स्टार्स की फिल्में STAGE पर मौजूद हैं।
पुनर्जनम, झोलाछाप, साँवरी, नाते, रंग दे बसंती, खेजड़ी, सबका बाप अंगूठाछाप जैसी सैंकड़ों फिल्में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। भोजपुरी के अलावा STAGE हरियाणवी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी और बंगाली में भी मौजूद है, और आने वाले दिनों में अन्य भाषाओं में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।