Connect with us

Hi, what are you looking for?

Social Media

गांव के छोरे के कारनामे देख दंग रह जाएंगे: चरखी दादरी के मानिक अकेले रच रहे हैं भारत की पहली AI वर्टिकल सीरीज़ “जय हनुमान”

STAGE के इन-हाउस AI स्टूडियो पर बनी “जय हनुमान”, भारत की पहली AI वर्टिकल सीरीज़, हर हफ़्ते छह बोलियों में रिलीज़

गुरुग्राम/नई दिल्ली: भारत का पहला क्षेत्रीय बोली आधारित OTT प्लेटफ़ॉर्म STAGE एक नई मिसाल कायम कर रहा है। कंपनी के अपने इन-हाउस AI फ़िल्ममेकिंग पाइपलाइन पर बन रही “जय हनुमान।”  भारत की पहली AI वर्टिकल सीरीज़, अब हर हफ़्ते हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी और बंगाली, छह बोलियों में एक साथ दर्शकों तक पहुँच रही है। और इस पूरी सीरीज़ के पीछे एक ही नाम है, मानिक प्रजापति, जो असल ज़िंदगी में मोहित कुमार के नाम से जाने जाते हैं। यह सिर्फ़ एक टेक्नोलॉजी की कहानी नहीं, यह STAGE के भीतर एक इंसान के बनने की कहानी है।

संघर्ष से शुरू हुआ सफ़र

हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले के एक गाँव से आने वाले मानिक ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की, जहाँ एक भी कंप्यूटर नहीं था। घर की उम्मीदों के मुताबिक तीन साल सरकारी नौकरी की तैयारी में लगाए, लेकिन पर्चा लीक होने से वह रास्ता वहीं टूट गया। कोविड के दौरान बेरोज़गारी के सबसे मुश्किल दौर में, 2020 में हाथ आए एक लैपटॉप ने दिशा बदल दी। अगले चार साल फ्रीलांस वीडियो एडिटिंग में गुज़रे,  बिना किसी डिग्री, बिना किसी गुरु के।

STAGE के साथ मिला मंच

STAGE में मानिक की पहली कॉरपोरेट नौकरी सोशल मीडिया एडिटर के तौर पर शुरू हुई। जब कंपनी के भीतर CEO विनय सिंघल ने संस्थागत AI ट्रांसफ़ॉर्मेशन की शुरुआत की, तो मानिक तीन लोगों की उस वॉलंटियर टीम का हिस्सा बने जिसे नए AI टूल खोजने और पूरी टीम तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। यहीं से उनकी असल यात्रा शुरू हुई — प्रोमो एडिटर से सीनियर प्रोमो एडिटर, और फिर STAGE के पहले AI फ़िल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा।

STAGE कैसे तराशता है अपने लोगों को

STAGE में यह सिर्फ़ मानिक की कहानी नहीं है — यह कंपनी के उस तरीक़े की कहानी है जिसमें टीम के भीतर से मौक़े दिए जाते हैं, ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है, और सीखने की गुंजाइश खुली रखी जाती है। प्रोडक्शन हेड सुशांत कौशिक की अगुवाई में बनी टीम को दो लक्ष्य दिए गए — कंपनी की पहली AI फ़िल्म बनाना, और साथ ही एक देसी AI फ़िल्ममेकिंग सॉफ़्टवेयर खड़ा करना। इंजीनियरों और फ़िल्ममेकरों की इसी मिली-जुली टीम ने “12वीं आला प्यार” के साथ सॉफ़्टवेयर का पहला वर्ज़न तैयार किया, और उसके बाद हर फ़िल्ममेकर को लेखन से लेकर मार्केटिंग तक, अपना एक प्रोजेक्ट पूरी तरह अकेले चलाने का मौक़ा दिया गया। मानिक को मिली “जय हनुमान।”

STAGE और AI फ़िल्म का भविष्य

“जय हनुमान” STAGE के इसी इन-हाउस स्टूडियो पर बनती है — विज़ुअल्स से लेकर छह बोलियों की डबिंग तक। STAGE की मौजूदा AI-नेटिव स्लेट में “वीर तेजा जी,” “दादा छोटूराम,” “सोनारगाछी वर्सेस स्टेट,” “द लास्ट प्रॉमिस,” “कैलाशम” और “दौड़” जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो दिखाते हैं कि कंपनी पारंपरिक स्टूडियो लागत के एक हिस्से में इतनी बड़ी स्लेट कैसे खड़ी कर रही है।

जब वैश्विक AI सिनेमा से टकराती हैं लोकल कहानियाँ

दुनिया भर में AI-निर्मित सिनेमा को लेकर बहस तेज़ है — कहीं इसे रचनात्मकता का नया औज़ार बताया जा रहा है, तो कहीं इंडस्ट्री की चिंता भी जायज़ मानी जा रही है। लेकिन इस बहस के बीच STAGE एक अलग रास्ता दिखा रहा है: वैश्विक स्तर पर जहाँ बड़े स्टूडियो और लागतें अब भी बड़ी बाधा हैं, वहीं STAGE अपनी खुद की तकनीक से यह साबित कर रहा है कि भारत की क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों की कहानियाँ भी उतनी ही रफ़्तार और पैमाने पर बन सकती हैं — और वह भी एक अकेले फ़िल्ममेकर के हाथों।

STAGE के CCO प्रवीण सिंघल ने कहा: “मानिक की कहानी सिर्फ़ एक टेक्नोलॉजी की सफलता नहीं है — यह इस बात का सबूत है कि सही मौक़ा मिलने पर हमारे देश की प्रतिभा क्या कर सकती है। हमने AI को इसीलिए अपनाया ताकि हर कहानीकार को, चाहे वह कहीं से भी आए, बड़े पैमाने पर बनाने का मौक़ा मिल सके।]”

STAGE के बारे में: STAGE भारत का पहला बोली-आधारित OTT प्लेटफ़ॉर्म है, जो हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी और बंगाली में मौलिक कंटेंट बनाता है। “कंपनी नहीं, हम क्रांति हैं” की सोच के साथ STAGE अपने इन-हाउस AI फ़िल्ममेकिंग पाइपलाइन के ज़रिए बोली-आधारित कंटेंट को नए पैमाने और रफ़्तार पर पहुँचा रहा है।

HERE’S THE ENGLISH VERSION OF THE SAME ARTICLE

HEADLINE: STAGE launches India’s first AI vertical series, solo-created by a village boy from Haryana

SUB-HEADLINE: Manik Prajapati went from a school with no computers to solo-creating “Jai Hanuman” across six dialects using STAGE’s in-house AI studio

GURUGRAM/NEW DELHI: Some stories are genuinely difficult to believe, and this is one of them. Manik Prajapati, known offscreen as Mohit Kumar, has single-handedly created Jai Hanuman, India’s first AI vertical series, releasing weekly and simultaneously in six dialects, Haryanvi, Bhojpuri, Rajasthani, Gujarati, Marathi and Bengali. That alone would be a headline. The backstory behind it makes it something considerably more.

Prajapati comes from a village in Haryana’s Charkhi Dadri district and studied at a government school without a single computer. He spent three years preparing for a government job, only to watch that plan collapse when the exam paper leaked. It was during the bleakest stretch of pandemic unemployment that a laptop landed in his hands in 2020, setting off four years of self-taught freelance video editing, with no degree and no mentor to guide him.

His break came at STAGE, India’s first regional dialect-based OTT platform, where he joined as a social media editor. When chief executive Vinay Singhal launched the company’s institutional push into AI, Prajapati found himself on a three-member volunteer team tasked with hunting down new AI tools and rolling them out across the organisation. That assignment proved to be the turning point, carrying him from promo editor to senior promo editor and eventually onto STAGE’s first AI film project.

What makes this more than an individual success story is the system STAGE has built around it. Under production head Sushant Kaushik, a mixed team of engineers and filmmakers was set two goals simultaneously, build the company’s first AI film and build an indigenous AI filmmaking pipeline alongside it. That combined effort produced the first version of the software with 12vi Aala Pyaar, after which individual filmmakers were handed full end-to-end ownership of their own projects, from writing through to marketing. Prajapati got Jai Hanuman, and ran with it entirely on his own, visuals, dubbing and all six dialects included.

The wider slate tells its own story about scale. STAGE’s AI-native pipeline is already powering Veer Teja Ji, Dada Chhoturam, Sonagachi Versus State, The Last Promise, Kailasham and Daud, all produced at a fraction of traditional studio costs. As the global debate over AI-made cinema continues to split opinion between enthusiasts and sceptics, STAGE appears to be sidestepping the argument entirely by simply demonstrating what is possible, regional dialect content made at genuine speed and scale, by a single filmmaker armed with the right tools.

Praveen Singhal, chief content officer at STAGE, called Prajapati’s journey proof of what the country’s talent can achieve given the right opportunity, adding that the point of embracing AI was to let every storyteller, regardless of origin, create at scale. Given where Prajapati started, a government school with no computers, that claim carries rather more weight than the usual corporate line.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Artificial Intelligence (AI)

How a ten-year-old’s initial investment became a $70 million jackpot

Artificial Intelligence (AI)

PM says AI should empower workers, stay inclusive and be human-led

Artificial Intelligence (AI)

MUMBAI: Elevenlabs has appointed Karthik Rajaram as general manager and country head for India, sharpening its push into one of the world’s fastest-growing markets...

Real Estate

Industry leaders discuss long-term capital, new asset classes, sustainability and India’s global opportunity

Copyright © 2026 Indian Television Dot Com PVT LTD.