कोलकाता। भारत के पहले और सबसे बड़े डायलेक्ट-आधारित OTT प्लेटफॉर्म STAGE ने अपने बंगाली वर्टिकल पर सुपरनैचुरल थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘दहन’ रिलीज़ की है। उत्तर कोलकाता स्थित एक पुरानी ज़मींदार हवेली, 14 साल पुराने रहस्य और पुनर्जन्म की रोमांचक कहानी पर आधारित यह सीरीज़ रिलीज़ के बाद से ही बंगाली दर्शकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। महज़ 12 दिनों में ‘दहन’ को 47 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं, जो दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और पसंद को दर्शाते हैं।
बंगाल में STAGE की दमदार शुरुआत
STAGE बांग्ला को 8 जुलाई को प्लेटफॉर्म पर लाइव किया गया, जबकि इसका आधिकारिक लॉन्च 14 जुलाई को हुआ। बंगाली भाषा में स्थानीय कहानियों, लोककथाओं और संस्कृति पर आधारित ओरिजिनल कंटेंट के साथ STAGE ने पूर्वी भारत के सबसे बड़े क्षेत्रीय मनोरंजन बाज़ार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
STAGE के को-फाउंडर एवं चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) प्रवीण सिंघल ने कहा, “बंगाल की मिट्टी में कहानियों और लोककथाओं की एक अलग ही गहराई है और ‘दहन’ उसी गहराई से निकली एक कहानी है। दर्शकों को सस्पेंस, डर और भावनाओं का जो अनूठा मिश्रण हम दे रहे हैं, उसे मिल रहा प्यार इस बात का भरोसा दिलाता है कि STAGE बांग्ला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
दमदार अभिनय ने कहानी में डाली जान
‘दहन’ का निर्देशन शुभेंदु चक्रवर्ती और उनकी टीम ने किया है। सीरीज़ में सुभाश्री चक्रवर्ती, सिद्धार्थ सेन, एनमैरी टॉम, पूजा सरकार, सुचंद्रा चौधरी, रूपम शिंघो और चंद्रनिव मुखोपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आए हैं। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, रहस्य से भरपूर कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति ने इस सीरीज़ को बंगाली दर्शकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय बना दिया है।
क्या है ‘दहन’ की कहानी?
कहानी उत्तर कोलकाता स्थित एक पुरानी ज़मींदार हवेली से शुरू होती है, जहाँ 14 वर्ष पहले घर की बड़ी बहू नंदिनी की रहस्यमयी मौत हो जाती है। वर्षों बाद एक दिन 14 साल की एक लड़की उसी हवेली में पहुँचकर खुद को नंदिनी बताती है। इसके बाद शुरू होता है पुनर्जन्म, रहस्य और अनसुलझे सच का ऐसा सफ़र, जो हर एपिसोड के साथ दर्शकों के सामने नए सवाल और चौंकाने वाले रहस्य खोलता जाता है।
STAGE बांग्ला पर ओरिजिनल कंटेंट की भरपूर पेशकश
बंगाली बाज़ार में लॉन्च के साथ ही STAGE बांग्ला ने अपने दर्शकों के लिए 19 ऑरिजिनल टाइटल्स उपलब्ध कराए हैं, जिनमें 14 फ़िल्में और 5 वेब सीरीज़/शोज़ शामिल हैं। फ़िल्मों में साँवरी, खेजड़ी, नाते, पुनर्जन्म, झोलाछाप और जगत जैसी फ़िल्में शामिल हैं। वहीं वेब सीरीज़ और शोज़ में प्लस माइनस, दहन, छलावा, भैरवी और बैड बॉयज़ भिवानी दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं।
साल 2019 में लॉन्च हुआ STAGE भारत का पहला और सबसे बड़ा डायलेक्ट-आधारित ओटीटी प्लेटफॉर्म है। “भारत की मिट्टी की कहानी” के विज़न के साथ STAGE हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी और अब बंगाली भाषा में ओरिजिनल फ़िल्में, वेब सीरीज़ और मनोरंजन प्रस्तुत कर रहा है। क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना ही प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है। वर्तमान में स्टेज प्लेटफॉर्म के 63 लाख से अधिक लाइफटाइम सब्सक्राइबर्स हैं।