नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में डर की परिभाषा बदल गई है। STAGE ओटीटी पर रिलीज़ हुई हॉरर फिल्म ‘नो एग्ज़िट’ ने महज 10 दिनों में 90 लाख से ज्यादा दर्शकों का आंकड़ा पार कर भोजपुरी हॉरर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी हॉरर फिल्म बन गई है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, क्वीन शालिनी और संजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।कल्लू-क्वीन शालिनी की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गौरतलब है कि कल्लू वर्तमान समय के भोजपुरी सुपरस्टार में से एक हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है।
“अंदर से कोई बाहर ना जा सके”
फिल्म की टैगलाइन ही इसकी कहानी का सबसे बड़ा इशारा है। भूतों को महज़ ड्रामा बताने वाला एक मशहूर यूट्यूबर एक वीरान हवेली में पहुंचता है, जहां अंदर आने का रास्ता तो है, लेकिन बाहर जाने का कोई नहीं। इसके आगे क्या होता है, यही राज़ दर्शकों को आखिरी मिनट तक स्क्रीन से बांधे रखता है।
कल्लू का अब तक का सबसे अलग अवतार
रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू इस बार निडर यूट्यूबर अभिकल्प के किरदार में बिल्कुल नए अंदाज़ में दिखे हैं। मज़ाकिया और बेखौफ, लेकिन भीतर एक गहरा दर्द छिपाए यह किरदार उनके करियर का यादगार रोल माना जा रहा है। क्वीन शालिनी के साथ उनकी नोकझोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है, वहीं संजय वर्मा की दमदार मौजूदगी कहानी को और गहराई देती है।
डर के साथ ठहाके, और एक चौंकाने वाला सच
‘नो एग्ज़िट’ सिर्फ डराती नहीं, बीच-बीच में देसी भोजपुरी अंदाज़ के संवादों से हंसाती भी है और आखिर में भावुक भी कर जाती है। हॉरर, कॉमेडी और इमोशन का यही मेल फिल्म को बाकी हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड से लेकर देश-विदेश में बसे भोजपुरी दर्शकों के बीच फिल्म तेज़ी से चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्टेज के को-फाउंडर सह चीफ कंटेंट ऑफिसर प्रवीण सिंघल ने कहा, STAGE पर हमारी कोशिश रहती है कि हर बोली के दर्शक को उसकी अपनी भाषा में वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट मिले। ‘नो एग्ज़िट’ को मिला यह रिस्पॉन्स हमारे उसी विज़न की जीत है। यह तो बस शुरुआत है, भोजपुरी दर्शकों के लिए आगे भी ऐसी ही नई और दमदार कहानियां लेकर आते रहेंगे।
दर्शकों ने लुटाये प्यार
वाराणसी के रहने वाले संतोष ने फिल्म देखने के बाद STAGE ऐप के बारे में बताया कि वाकई में भोजपुरी में ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी है। वहीं रांची की रहने वाली गीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि स्टेज पर मौजूद फिल्म नो एग्जिट एक ऐसी फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखना चाहिए।
स्टेज देश का ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां गांव-घर की कहानियों को बहुत ही शालीनता से पेश की जाती है। स्टेज पर भोजपुरी के अलावा हरियाणवी, राजस्थानी, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और हिन्दी में कंटेंट उपलब्ध है। दर्शक अपनी मनपसंद भाषा में फिल्म देख सकते हैं।
